सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooty theft accused arrested

Dehradun News: स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Scooty theft accused arrested
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार नथुवावाला निवासी जितेंद्र कुमार ने चार जून को रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी को बालावाला स्थित उनकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बालावाला क्षेत्र से गुरमीत सिंह (32) को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के खर्चों को पूरा करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। आरोपी मूल रूप से लुधियाना, पंजाब का निवासी है और वर्तमान में देहराखास, पटेलनगर क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed