सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused granted bail in NDPS case

Dehradun News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को मिली जमानत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in NDPS case
विज्ञापन
विकासनगर। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह अदालत ने पटेलनगर थाना क्षेत्र के मेंहूवाला माफी निवासी शहजाद को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दे दी है। शहजाद पर थाना सेलाकुई में प्राथमिकी दर्ज है।

शहजाद ने न्यायालय को बताया कि वह पहले से जमानत पर था। न्यायालय से सूचना न मिलने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका। उसकी अनुपस्थिति के चलते गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 1 जून से जिला कारागार में रखा था। अभियोजन पक्ष ने शहजाद से अन्य सह-अभियुक्तों के साथ 2.56 किलोग्राम चरस बरामद होने का दावा किया। उन्होंने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत रद्द करने की मांग की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और पत्रावली का परिशीलन किया। अदालत ने पाया कि शहजाद पहले से जमानत पर था। उसे विचारण के दौरान प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में उपस्थित रहने की शर्त पर जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed