सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested for allegedly giving false information about firing and making police run away

Dehradun News: फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, दो गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for allegedly giving false information about firing and making police run away
विज्ञापन
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी आपसी विवाद में उलझे हुए थे और एक ने कंट्रोल रूम को फायरिंग होने की गलत सूचना दे दी थी।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार चार जून की देर रात सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े और फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वहां दो व्यक्ति किसी बात पर आपस में विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि झगड़ा कर रहे व्यक्तियों ने ही पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 42 वर्षीय गिरीश सिंह डियोडी, निवासी डियोडी खोला मालता, बागेश्वर हाल निवासी केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी और 31 वर्षीय हिमांशु भट्ट, निवासी एमडीडीए पावर हाउस, केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी शामिल हैं। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को झूठी सूचना देकर गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed