सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Advanced data leak case IIT Roorkee and the Ministry of Education issue a statement claims misleading

जेईई एडवांस्ड का डेटा लीक मामला: आईआईटी रुड़की और शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान, बताया भ्रामक दावे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों का डेटा लीक हो गया है और उनकी निजी जानकारी असुरक्षित हो गई है। इस मामले ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच चिंता पैदा कर दी है।

JEE Advanced data leak case IIT Roorkee and the Ministry of Education issue a statement claims misleading
आईआईटी रुड़की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के डेटा लीक और निजता के उल्लंघन के दावों को लेकर चल रहे विवाद के बीच आईआईटी रुड़की के बाद और शिक्षा मंत्रालय ने इन दावों को भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

Trending Videos


बता दें हाल ही में एथिकल हैकर ने एक्स पर जानकारी दी थी कि परीक्षा से संबंधित डेटा तक एक्सेस हो पा रही है। इसके बाद आईआईटी की ओर से जारी बयान में जानकारी के धन्यवाद करते हुए बताया था कि गलती को सुधार लिया गया है और संबंधित डाटा रीड ओनली मोड में था, इसलिए उसके गलत इस्तेमाल की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस:  विकास की राह में सिमटते वन, बढ़ती जरूरतों के बीच उत्तराखंड के जंगलों पर बढ़ रहा दबाव

विज्ञापन

हालांकि मीडिया की ओर से कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते शुक्रवार को एक बार फिर आईआईटी रुड़की को इस मामले में स्पष्टीकरण देना पड़ा और एक्स पर जारी बयान में बताया गया कि जेईई (एडवांस्ड) के लाखों अभ्यर्थियों को प्रभावित करने वाले डेटा उल्लंघन और निजता के हनन के दावे भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने भी आईआईटी रुड़की की पोस्ट पर अपना जवाब देते हुए कहा है कि आईआईटी द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, मंत्रालय पुनः स्पष्ट करता है कि किसी भी संवेदनशील जानकारी से कोई समझौता नहीं हुआ है। परीक्षा परिणाम, प्राप्तांक (मार्क्स) तथा अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित, अक्षुण्ण और संरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed