सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wall collapses near Sai temple, woman buried

Dehradun News: साई मंदिर के पास दीवार गिरी, महिला दबी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses near Sai temple, woman buried
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के समीप एक दीवार अचानक ढह गई है, जिसके नीचे एक महिला दब गई है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मलबे में दबी महिला को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल दून अस्पताल भेजा गया। घायल महिला की पहचान मनसा देवी (85 वर्ष) पत्नी घराहन सिंह, निवासी बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed