{"_id":"6a22cafef44b21e4b7021a69","slug":"dehradun-news-wall-near-sai-temple-in-rajpur-suddenly-collapsed-an-elderly-woman-underneath-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राजपुर में साई मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरी दीवार, वृद्ध महिला दबी, एसडीआरएफ ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राजपुर में साई मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरी दीवार, वृद्ध महिला दबी, एसडीआरएफ ने निकाला
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Dehradun News: राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के समीप एक दीवार अचानक ढह गई है, जिसके नीचे एक महिला दब गई।
दीवार ढहने से महिला दबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के समीप एक दीवार अचानक ढह गई है, जिसके नीचे एक महिला दब गई है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन का डीएम कार्यालय में कूच, भारी पुलिस बल तैनात
मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मलबे में दबी महिला को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल दून अस्पताल भेजा गया। घायल महिला की पहचान मनसा देवी (85 वर्ष) पत्नी घराहन सिंह, निवासी बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है।