Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Constitution Day CM Dhami announces three initiatives for prosecution department, Rs 25 lakh for training

देहरादून: संविधान दिवस पर धामी की तीन घोषणाएं, अभियोजन विभाग को प्रशिक्षण के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये

Thu, 26 Nov 2026 12:29 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 12:29 PM IST
सार

नए आपराधिक कानूनों को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और आम लोगों को जागरूक करने पर सरकार जोर देगी। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अभियोजन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त बजट और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की।

विज्ञापन
Constitution Day CM Dhami announces three initiatives for prosecution department, Rs 25 lakh for training
संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में संविधान एवं विधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अभियोजन विभाग के लिए तीन घोषणाएं कीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम लोगों को भी इन कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बेहतर होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसके निर्माण में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। मुख्यमंत्री ने संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत
मुख्यमंत्री ने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एससी बिरमानी, गोविंद राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कंडवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना और डॉ. महेश कुड़ियाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियोजकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान ‘उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जांच में जुटाए गए साक्ष्यों का कानूनी परीक्षण करें और उन्हें न्यायालय के सामने सही तरीके से प्रस्तुत करें। उनकी निष्पक्षता और कार्यक्षमता से आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है।



ये भी पढे़ं...देहरादून: अंकिता भंडारी मामला, एफआईआर दर्ज होने के बाद राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, वकील पर भी केस

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने आपराधिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए हैं। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार भी ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना सरकार का संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed