फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket IPL auction Indian Premier League Eight players from Uttarakhand included in IPL auction

IPL Auction: उत्तराखंड के आठ खिलाड़ी नीलामी में शामिल, पहले ही मैदान पर जलवे दिखा चुका है ये खिलाड़ी

Sat, 16 Nov 2024 02:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 02:33 PM IST
सार

उत्तराखंड के आठ खिलाड़ी आईपीएल की नीलामी में शामिल हुए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव ने बताया कि खिलाड़ियों ने यूपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म का फायदा उठाया और उनके प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला।

विज्ञापन
Cricket IPL auction Indian Premier League Eight players from Uttarakhand included in IPL auction
आकाश मधवाल और स्वप्निल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पिछले माह भव्य तरीके से आयोजित हुआ उत्तराखंड प्रीमियर लीग प्रदेश के आठ खिलाड़ियों के लिए आईपीएल की सीढ़ी बन गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से संचालित आईपीएल की नीलामी सूची में उत्तराखंड के आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है।

विज्ञापन


इनमें सात खिलाड़ी नए हैं जबकि आकाश मधवाल मुंबई इंडियन के लिए पहले ही मैदान पर जलवा दिखा चुके हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि निश्चित ही खिलाड़ियों ने यूपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म का फायदा उठाया और उनके प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग की अलग-अलग फ्रैंचाइजी को उत्तराखंड की प्रतिभा पर काफी विश्वास है। यही वजह है कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान आईपीएल की अलग-अलग फैंचाइजी से जुड़े कोचिंग स्टाफ स्टेडियम में मौजूद रहे। खिलाड़ियों  के प्रदर्शन ने इन सभी को बेहद प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएल के लिए बढ़ा क्रेज

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की भव्यता देखकर कई औद्योगिक घरानों ने सीएयू के सचिव से टीमें खरीदने के लिए संपर्क किया हैं। वर्तमान  में यूपीएल में पांच टीमें। अगले सत्र में इन टीमों की संख्या आठ  हो जाएगी।


ये भी पढ़ें...CM Dhami:  त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

खिलाड़ी
आकाश मधवाल, युवराज चौधरी, अवनीश सुधा, राजन कुमार,संस्कार रावत, प्रशांत चौहान, अखिल सिंह रावत, स्वप्निल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed