फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CUET UG Students left on request from NTA will get chance for CUET exam again Uttarakhand news

Dehradun: एनटीए से अनुरोध पर छूटे छात्रों को फिर मिलेगा CUET परीक्षा का मौका, 15 जून के बाद होगा शेड्यूल जारी

Wed, 14 Jun 2023 03:34 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

सीयूईटी परीक्षा के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बहुत कम बच्चे पहुंचे। राज्य के अलग-अलग केंद्रों में पर्याप्त जगह होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को स्थानीय के बजाए दूरदराज के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए, जिस वजह से कई बच्चे परीक्षा के लिए नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
CUET UG Students left on request from NTA will get chance for CUET exam again Uttarakhand news
UKPSC FRO Prelims Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच तालमेल के अभाव और अव्यवस्थाओं के चलते कई छात्र सीयूईटी परीक्षा से वंचित रह गए हैं। समन्वयक दान सिंह बिष्ट के मुताबिक परीक्षा से छूटे छात्रों के अनुरोध पर उन्हें फिर से परीक्षा का मौका मिल सकता है। इस संबंध में 15 जून के बाद इनके लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एनटीए की ओर से कराई जा रही सीयूईटी परीक्षा के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बहुत कम बच्चे पहुंचे। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि राज्य के अलग-अलग केंद्रों में पर्याप्त जगह होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को स्थानीय के बजाए दूरदराज के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र भी स्थानीय स्तर पर नहीं बनाए गए।

विज्ञापन


इसकी एक वजह यह बताई जा रही है कि एनटीए परीक्षा केंद्र बनाने से पहले संबंधित केंद्र से अनुमति लेता है, इसके बाद ऑडिट के लिए टीम भेजता है। केंद्र के ठीक पाए जाने के बाद ही केंद्र बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ केंद्र ठीक नहीं मिले। वहां पर्याप्त कंप्यूटर एवं अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त सेंटर न मिलने की वजह से बाहर बनाए सेंटर

देहरादून। एनटीए के एक समन्वयक का कहना है एनटीए ने पहले फेज में सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एनआईटी श्रीनगर, इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, रुड़की के साथ ही बेरली व मेरठ में भी परीक्षा केंद्र बना दिए थे, लेकिन राज्य एवं राज्य से बाहर कुछ परीक्षा केंद्रों को छात्रों को होने वाली दिक्कतों की वजह से रद्द कर पहाड़ में सेंटर बनाए गए। प्रदेश के बाहर बनाए गए सेंटरों को वापस प्रदेश में लाया गया, हालांकि कुछ छात्र राज्य के बाहर परीक्षा के लिए पहुंच गए थे। दूरदराज के क्षेत्रों में सेंटर बनाए जाने के बारे में उन्होंने कहा एनटीए को पर्याप्त सेंटर न मिलने की वजह से यह स्थिति बनी।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिले के बॉर्डर को पुलिस ने किया सील

15 जून को होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 15 जून 2023 को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड के संबंध में नोटिस जारी किया है। कहा गया है उम्मीदवार परीक्षा के लिए वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को चुने गए विषय समायोजन के कारण परीक्षा के इस चरण में शामिल नहीं किया गया। उन्हें बाद में समायोजित किया जाएगा। उनकी परीक्षाएं फिर से कराई जाएगी। यदि किसी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत है तो ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed