सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident in Mohabbewala Following Expressway Opening Two Trucks Crash One Also Hits a Signboard

एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला में सड़क हादसा: दो ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक ने साइनबोर्ड भी तोड़ा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Accident News: तेज गति से आ रहे दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इससे रास्ते पर लगा साइनबोर्ड टूट गया।

Dehradun Accident in Mohabbewala Following Expressway Opening Two Trucks Crash One Also Hits a Signboard
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला में बृहस्पतिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। पास में खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक इतनी तेज था कि टक्कर के बाद करीब 100 मीटर आगे साइन बोर्ड तोड़ता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। यहां कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और पास के प्रतिष्ठानों की दीवारें भी टूट गईं।

Trending Videos


हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद क्षेत्र में जाम भी लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बेहद तेज गति से आ रहा था जिससे शायद चालक ने ढलान के कारण नियंत्रण खो दिया। हालांकि, कुछ लोग इस हादसे का कारण ब्रेक फेल होना भी बता रहे हैं। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। शाम के वक्त यहां यातायात बेहद कम था। पेंट से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। पीछे से आए सामान से लटे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ट्रक वहीं एक पुरानी कारों के शोरूम की दीवार पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Vikasnagar: वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी, वीडियो

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे खड़ा ऑटो भी नाले के पार सड़क पर जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस ऑटो में भी दो लोग बैठे हुए थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। टक्कर मारने वाला ट्रक साइन बोर्ड से टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां स्थित एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में एक स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसएचओ पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस फोर्स भेजी गई जिसने वहां पर जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आवाज सुनी, लगा कि जैसे बम फटा हो
इस क्षेत्र में बहुत से कार शोरूम और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। एक कार शोरूम के भीतर बैठे युवक ने बताया कि वह आवाज सुनकर बाहर निकले थे। आवाज ऐसी थी कि शुरुआत में लगा कि जैसे कोई बम फटा हो। एक अन्य प्रतिष्ठान में खड़ी कारों पर पेंट, डीजल और दीवार का मलबा भी गिरा। गनीमत रही कि इस ट्रक से सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को टक्कर नहीं लगी। इससे हादसा और बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed