Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun army officer lieutenant colonel prabhakar thapa martyred while on duty in leh uttarakhand news

देहरादून: लेह में देश सेवा करते हुए दून के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने दिया बलिदान, खबर से शोक की लहर

Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM IST
सार

उत्तराखंड ने देश की रक्षा में अपना एक और वीर सपूत खो दिया। सेना के अधिकारी के निधन की खबर मिलते ही देहरादून के नागनाथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का सेना से पुराना नाता रहा है।

विज्ञापन
Dehradun army officer lieutenant colonel prabhakar thapa martyred while on duty in leh uttarakhand news
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा - फोटो : संवाद

विस्तार

देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून एयरपोर्ट रोड: हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा

विज्ञापन

वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देश सेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रभाकर थापा ने स्कूली शिक्षा कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से की थी, जहां वे 2002 बैच के छात्र रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 को सेना की तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। लगभग दो दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed