पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun BJP leader Vinod Murder case Three more arrested including prime accused Aman

BJP नेता विनोद हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमन समेत तीन और गिरफ्तार, पुलिस ने यमुनानगर हाईवे के होटल से दबोचा

Thu, 02 Jul 2026 06:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 02 Jul 2026 06:53 PM IST
सार

बैरागीवाला गांव में 13 जून को पुरानी रंजिश के बीच खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद भड़क गया था। इस दौरान भाजपा नेता की हत्या हो गई थी। तभी से टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी।

विज्ञापन
Dehradun BJP leader Vinod Murder case Three more arrested including prime accused Aman
भाजपा नेता विनोद हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहसपुर के बैरागीवाला में बहुचर्चित हत्याकांड में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता विनोद हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन और दो अन्य आरोपी सावेज व आजम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार रात को तीनों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से दबोचा। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बैरागीवाला गांव में 13 जून को पुरानी रंजिश के बीच खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद भड़क गया था। आरोप है कि बैरागीवाला के अमन, रज्जाक, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इंतेजार समेत अन्य लोगों ने भाजपा नेता विनोद, उनके भाई अशोक और राजेश पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई थी। एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा हुआ और भीड़ ने एक आरोपी के मकान में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान और दो दुकानों को ध्वस्त कराया था। साथ ही गांव में चिह्नित अन्य अवैध अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाया गया था।

Disaster Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बैरागीवाला हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहसपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उत्तराखंड के बाहर भी दबिश दे रही थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
 
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई है और कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार लोगों के बारे में भी अहम जानकारियां मिली हैं। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed