{"_id":"6a464ee0a7bc7a842c0f9379","slug":"srinagar-woman-defrauded-9-38-lakh-cyber-scam-in-name-of-work-from-home-job-accused-arrested-from-rajasthan-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2026 05:18 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:18 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम के जरिए ऑनलाइन कार्य कर अच्छी कमाई का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर विभिन्न ऑनलाइन टास्क दिए गए। इसके बाद उनके साथ ठगी हुई।
विज्ञापन
साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन कमाई और मोटे मुनाफे का झांसा देकर श्रीनगर की एक महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, श्रीनगर निवासी महिला ने 13 जून 2025 को कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 मई 2025 को उनके व्हाट्सएप पर "वर्क फ्रॉम होम" के जरिए ऑनलाइन कार्य कर अच्छी कमाई का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर विभिन्न ऑनलाइन टास्क दिए गए। आरोपियों ने निवेश करने पर करीब 30 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का लालच दिया।
विज्ञापन
शुरुआती टास्क पूरे करने पर कुछ धनराशि वापस भी दी गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। बाद में अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उनसे अलग-अलग माध्यमों से कुल 9,38,800 की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बस और मैक्स की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार
शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सर्विलांस के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी जिले के सीतापुर निवासी आयुष मेहरा (21) के रूप में की। पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को राजस्थान के बूंदी से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।