पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Action will be taken against operation of horses and mules without registration

Rudraprayag: बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर होगी कार्रवाई, यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 03:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 03:04 PM IST
सार

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Action will be taken against operation of horses and mules without registration
केदारनाथ यात्रा: घोड़ा खच्चर संचालन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संचालकों और हॉकरों से तीर्थयात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और सभी हॉकरों का अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में यात्रियों के साथ कुछ संचालकों और हॉकरों द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायतें आई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी हॉकरों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli Rain:  ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण संचालन करते पाए जाने पर संबंधित संचालक और हॉकर के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक दंड सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से यात्रा की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed