पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Monsoon orange alert for heavy rain in five districts including Dehradun News

Uttarakhand Weather: प्रदेश में मानसून में पकड़ी रफ्तार, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 02 Jul 2026 08:27 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 08:27 AM IST
सार

उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में इसका असर और तेज होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon orange alert for heavy rain in five districts including Dehradun News
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून ने रफतार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं

मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed