पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami held meeting regarding mock drill, issued instructions to officials for effective disaster management

Uttarakhand: मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 02:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

राज्य स्तरीय मॉकड्रिल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami held meeting regarding mock drill, issued instructions to officials for effective disaster management
सीएम धामी बैठक करते - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून से पहले राज्य स्तरीय मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सबसे जरूरी है।

विज्ञापन

आईटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉकड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं है। इससे राहत और बचाव तंत्र, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागों के बीच तालमेल की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को सिर्फ राहत और बचाव तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। जोखिम कम करने और पहले से तैयारी पर भी बराबर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को मजबूत किया गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग, ड्रोन, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और डेटा आधारित जोखिम आकलन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इससे संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को मजबूत किया गया है। अर्ली वार्निंग सिस्टम को भी लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि दूर-दराज के इलाकों तक समय पर चेतावनी पहुंच सके। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, पौधरोपण, ग्लेशियर अध्ययन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि पर्यावरण संरक्षण से आपदा का खतरा कम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए। सभी जिलों से 72 घंटे के भीतर समीक्षा रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी जाए। उन्होंने लोगों को आपदा से बचाव, आपातकालीन नंबरों और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना और सभी 13 जिलों की जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आपदा के समय विभागों की जिम्मेदारी तय करने और बेहतर समन्वय के साथ राहत व बचाव कार्य में मदद करेंगी।



ये भी पढे़ं...Chamoli Rain:  ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की ओर से लगाई गई आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में डीप डाइविंग सेट, नाइट विजन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, हाइड्रोलिक कटर, अंडरवाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम और अन्य आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed