पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VB-G RAM G scheme implemented workers wages increased by Rs 48 Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में वीबी जी राम जी योजना लागू, श्रमिकों की मजदूरी 48 रुपये बढ़ी, प्रतिदिन 300 रुपये मिलेगी

Thu, 02 Jul 2026 10:58 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

राज्य में एक जुलाई से लागू हुई विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) के तहत अब मजदूरों को पहले से अधिक मजदूरी और ज्यादा दिनों तक रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
VB-G RAM G scheme implemented workers wages increased by Rs 48 Uttarakhand news in hindi
बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) प्रदेश में लागू हो गई है। नई योजना से उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी दर में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी योजना को एक जुलाई से पूरे देश में लागू किया है। इसके तहत उत्तराखंड में यह योजना शुरू की गई। योजना के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों में रोजगार पाने वाले श्रमिकों के लिए मजदूरी में बढ़ोतरी की सौगात मिली है।

विज्ञापन


मनरेगा योजना में मजदूरी की दर 252 रुपये प्रतिदिन थी। अब नई योजना में इसे बढ़ा कर 300 रुपये किया गया। पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। वहीं नई योजना में श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा। योजना ग्रामीण आजीविका के कार्यों के साथ जल संरक्षण, आपदा राहत कार्य भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं

प्रदेश में 6.73 लाख सक्रिय जाॅब कार्ड धारक

पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में 10 लाख लोगों को जॉब कार्ड जारी किए गए थे। लेकिन इसमें 6.73 लाख जॉब कार्ड धारक ही सक्रिय हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर माह तक 4.42 लाख लोगों ने काम मांगा और 3.52 लाख को योजना में काम दिया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed