Uttarakhand news: तबादलों के लिए आवेदन तो मिले, पर समिति तैयार नहीं कर पाई प्रस्ताव
तबादला नीति की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आयुर्वेद विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का मामला अब भी अधर में लटका हुआ है। विभागीय समिति समय पर प्रस्ताव तैयार करने में असफल रही, जिससे प्रक्रिया में देरी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तबादलाें की समय सीमा खत्म हो गई, लेकिन आयुर्वेद विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण का मामला लटका हुआ है। विभाग को तबादलों के लिए गठित समिति तय समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाई।
आयुर्वेद निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कार्मिक विभाग की ओर से तबादलों के लिए तय 30 जून की समय सीमा तक प्रस्ताव तैयार न करने पर नाराजगी जताते हुए समिति को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। समय सीमा के बाद आयुर्वेद विभाग में नियमों के विपरीत तबादले हो पाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है।
ये भी पढे़ं...Chamoli Rain: ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
निदेशक डॉ. जोगदंडे का कहना है कि विभाग को आवेदन समय पर प्राप्त हो गए थे, लेकिन गठित समिति समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाई है। वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम में धारा-21 के तहत प्रावधान है कि तबादलों का काम पूरा न होने की स्थिति में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन की अनुमति पर तबादले किए जाएंगे।