{"_id":"6a463c0a8bc2b8b8d0070645","slug":"disaster-mock-drill-conducted-in-ghansali-jakhnyali-cloudburst-leaves-two-dead-and-12-injured-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disaster Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Disaster Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल
Thu, 02 Jul 2026 03:58 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:58 PM IST
सार
मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना है। मॉकड्रिल के दौरान जखन्याली गांव में बादल फटने की घटना दिखाई गई, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति बनी।
विज्ञापन
घनसाली में मॉकड्रिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलंगना ब्लॉक के जखन्याली गांव में आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन और विभिन्न विभागों ने मिलकर बादल फटने जैसी आपदा की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना है। मॉकड्रिल के दौरान जखन्याली गांव में बादल फटने की घटना दिखाई गई, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति बनी।
विज्ञापन
UK: कोसी नदी में पैर फिसला...19 साल के युवक की डूबने से मौत, SDRF ने मॉक ड्रिल के दौरान बरामद किया शव
विज्ञापन
इस दौरान दो लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। जिसमें दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि कई पशु भी मलबे में दबने की सूचना मिली, जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों द्वारा बाहर निकाला गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया व गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।
इस अभ्यास में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीम सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय समन्वय, त्वरित कार्रवाई और संसाधनों के सही उपयोग का अभ्यास किया गया, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।