{"_id":"69c28f913c2c113a260a5e5e","slug":"dehradun-cm-dhami-visits-restaurant-in-garhi-cantt-area-takes-stock-of-gas-supply-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गढ़ी कैंट क्षेत्र में रेस्टोरेंट में पहुंचे सीएम धामी, लिया रसोई गैस आपूर्ति का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गढ़ी कैंट क्षेत्र में रेस्टोरेंट में पहुंचे सीएम धामी, लिया रसोई गैस आपूर्ति का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है।
रेस्टोरेंट में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो कोरोनाकाल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। बताया कि वो गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस पहल को सराहते हुए, प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: 27 मार्च से होंगे राज्य पैरालंपिक गेम्स, 13 जिलों के 150 पैरा खिलाड़ी दिखाएंगे दम
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी गैस की आपूर्ति हो रही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा।