फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime BJP councillor house robbed domestic help called associates after family fell unconscious

देहरादून: भाजपा पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल, ऐसे बना प्लान

Wed, 30 Sep 2026 11:59 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 AM IST
सार

रात के सन्नाटे में भाजपा पार्षद के घर हुई वारदात के पीछे नौकर अकेला नहीं था। परिवार के बेहोश होने के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक घर में मौजूद रहे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Dehradun Crime BJP councillor house robbed domestic help called associates after family fell unconscious
भाजपा पार्षद के घर लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में नया इनपुट सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब एक बजे के आसपास हुई। उस समय घर में पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटा शुभम मौजूद थे। नौकर को करीब 25 दिन पहले ही घरेलू काम के लिए रखा गया था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर या पिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला
परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद नौकर ने अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सभी ने करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला। आरोपियों ने घर में इत्मीनान से लूटपाट की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक साथ नहीं भागे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि किसी को संदेह न हो और पुलिस को उनकी तलाश में परेशानी हो।

ये भी पढे़ं...देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार नौकर के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने घर की रेकी की थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed