सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Gunjan murder case accused carrying a sharp weapon for 48 hours wife reported incident on Jan 31st

देहरादून गुंजन हत्याकांड: दो दिनों से धारदार हथियार लेकर टहल रहा था आकाश, हत्यारोपी की पत्नी ने दी थी सूचना

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Feb 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

 गुंजन की जान को खतरा बताते हुए परिजनों ने खुड़बुड़ा चौकी में महज तीन दिन पहले ही शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने इस गंभीरता से नहीं लिया।

Dehradun Gunjan murder case accused carrying a sharp weapon for 48 hours wife reported incident on Jan 31st
देहरादून गुंजन हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून दूल्हा बाजार में दिनदहाड़े गुंजन की हत्या करने का आरोपी आकाश दो दिनों से धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। 31 जनवरी को ही आकाश की पत्नी ने इसकी जानकारी गुंजन के परिजनों को दी थी। खुद गुंजन के चचेरे भाई अंश ने इसकी जानकारी दी। यदि समय रहते इस बात को गंभीरता से लिया जाता तो शायद गुंजन की जान बच सकती थी।

Trending Videos

सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के दूल्हा बाजार में आकाश ने गुंजन पर चापड़ से हमला कर दिया था जिससे गुंजन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद व्यापारियों ने आक्रोश में बाजार बंद कर दिया था। जांच में सामने आया कि पूर्व में आकाश के परेशान करने पर गुंजन ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। वहां दोनों के बीच समझौता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह लगातार गुंजन से संपर्क का प्रयास करता रहा। कई बार गुंजन को मारने की धमकी भी दे चुका था। 31 जनवरी को आकाश की पत्नी ने गुंजन के परिजनों से संपर्क किया था। गुंजन के भाई अंश ने बताया कि आरोपी आकाश की पत्नी ने फोन करके आगाह किया था कि वह धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर में भी गुंजन के भाई ने जिक्र किया है कि आकाश ने फिल्मी स्टाइल में धमकी दी थी। आरोप है कि आकाश ने दबाव बनाया था कि अगर गुंजन उससे शादी नहीं करेगी तो वह जान से मार देगा।

ये भी पढ़ें...पंचायत की नई व्यवस्था:  शादी में दिया जाएगा मात्र 101 रुपये का शगुन,  उत्तराखंड के इस गांव में सख्त किए गए नियम

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम को जल्द से जल्द गहनता से जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जाएगी। उसी आधार पर चार्जशीट फाइल की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed