फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Mukhyamantri Yuva Vidyarthi Manthan CM Dhami said responsibilities will be assigned to Youths

सीएम सर की क्लास: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी; जिम्मेदारियां मिलेंगी, युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें

Mon, 10 Aug 2026 01:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 10 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

Dehradun News: देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

विज्ञापन
Dehradun: Mukhyamantri Yuva Vidyarthi Manthan CM Dhami said responsibilities will be assigned to Youths
सीएम धामी ने ली बच्चों की क्लास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान  ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2026: मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़, 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना

कहा हमारे यहां जब पूजा पाठ होती है हम उससे पहले संकल्प लेते हैं। वहीं संकल्प सिद्धि का कारण बनता है। युवाओं को भी जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना है, उसमें विकल्प नहीं लाना है। विकल्प से लक्ष्य दूर हो जाता है और हम लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसके लिए मिशन बना कर आगे बढ़ना है। युवा आने वाले समय में राज्य व देश का नाम ऊंचा करेंगे।

युवाओं ने पूछे ये सवाल

युवा- हमारे मोहल्ले में शराब की दुकान है। ऐसे में नशा कैसे रुकेगा? नशा की लत लग रही है ड्रग्स माफिया है। स्कूल के आसपास भी नशा बिकता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
जवाब: हमें युवाओं को स्किल सीखना चाहिए। तभी नशे से दूर रह पाएंगे।
युवा- दिव्या सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, ड्रग्स की दुकानें बंद होनी चाहिए।
युवा- साहिना  , सूर्य अस्त पहाड़ी मस्त, पहाड़ में शराब में शादी समारोह में परोसी जाती है। पहाड़ में शराब बिल्कुल बंद होनी चाहिए। पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed