{"_id":"6a796a94f7296dbcb208b73a","slug":"sawan-somwar-2026-crowds-throng-four-rare-rajyoga-coincide-with-shivratri-know-auspicious-time-for-jalabhishek-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan: दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, शिवरात्रि पर चार दुर्लभ राजयोग, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan: दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, शिवरात्रि पर चार दुर्लभ राजयोग, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:01 PM IST
सार
Sawan Shivratri 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर आज शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। कल शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारियां है। इस बार शिवरात्रि पर चार शुभ योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार पर शिव मंदिरों में भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन के दूसरे सोमवार को चीन सीमा से लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। तड़के से ही मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं, शिवरात्रि पर इस बार चार विशेष संयोग बन रहे हैं। अल्हड़, अक्खड़ धुन की मस्ती में सस्ती भक्ति से प्रसन्न होने वाले महादेव का इस बार चार शुभ योग में जलाभिषेक होगा। विद्वानों का मत है कि इस वर्ष 11 अगस्त को मनाई जा रही शिवरात्रि में इन दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है।
मंगलवार को कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से यह चारों अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली राजयोग बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष फलदायी होगा।
नीति घाटी में शिव पूजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। भक्त पूरे वर्ष इस महीने का इंतजार करते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से पूजा करने पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सावन शिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जब दिन और रात दोनों समय चारों पहर शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है।
3 of 5
शिव पूजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात्रि के चारों पहर में जलाभिषेक करना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। भोले के भक्त इसी दिन कांवड़ जल अर्पित करते हैं। नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने इन योगों के महत्व पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से ये चार दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिव पूजा के लिए जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गजकेसरी राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शशि आदित्य राजयोग और हंस राजयोग का एक साथ बनना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन योगों के प्रभाव से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यह दिन विशेष पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए उत्तम है।
विज्ञापन
5 of 5
शिव पूजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा शाम 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 45 मिनट तक होगी। द्वितीय प्रहर रात 9 बजकर 45 मिनट से 12 अगस्त को 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा। तृतीय प्रहर 12 अगस्त को 12 बजकर 26 मिनट से सुबह 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। चतुर्थ प्रहर की पूजा सुबह 3 बजकर 7 मिनट से प्रातः 5 बजकर 49 मिनट तक की जा सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।