फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lotus set to bloom for the third consecutive time in Devbhoomi: Bhatt

देवभूमि में लगातार तीसरी बार खिलने वाला है कमल : भट्ट

Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lotus set to bloom for the third consecutive time in Devbhoomi: Bhatt
- पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है। उन्होंने यह बात ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान कही।

सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना का आधुनिकीकरण कर दुनिया की बेहतरीन फौज में तब्दील किया है। कहा कि कांग्रेस सरकारों की तरह आज सैनिकों के हाथ नहीं बांधे हुए हैं, दुश्मन के प्रत्येक हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। हमारी सरकार में दशकों से लंबित वन रैंक वन पेंशन को लागू किया, राज्य के मुख्यमंत्री धामी ने हर वीरता पुरस्कार में धनराशि बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि 2027 में भी यहां विधानसभा के चुनाव हैं। बिहार, बंगाल, असम के बाद अब उत्तराखंड में हम सबको मिलकर जीत की हैट्रिक लगानी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली से आने वालों का आत्मविश्वास शून्य है, इसलिए यहां आकर झूठ बोलते हैं। लेकिन उनका यह झूठ किसी भी कीमत पर मोदी और भाजपा के प्रति वीरभूमि और देवभूमि के विश्वास को डिगा नहीं सकता है। वहीं, पार्टी में शामिल कैप्टन राकेश ध्यानी ने कहा कि जो भी हमे कार्य सौंपा जाएगा, उस पर पूरी क्षमता और समर्पण से प्रयास करेंगे। वहीं, इस दौरान पार्टी में शामिल होने वालों में कैप्टन पुष्कर,कर्नल राजीव रावत, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, कैप्टन हरीश चंद्र, सूबेदार सुभाष लखेड़ा, सूबेदार राकेश, डॉ.गंगा बिष्ट, डॉ.नितिन मिश्रा, शिवानंद उनियाल, राकेश मोहन रावत, इंजीनियर नरेंद्र भंडारी, एडवोकेट अमित तोमर, बलवंत सिंह पवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed