फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hours-long traffic jam at Paniwala Mod; tourists and locals outraged

Dehradun News: पानीवाला मोड़ पर घंटों जाम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

Mon, 10 Aug 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hours-long traffic jam at Paniwala Mod; tourists and locals outraged
मसूरी-देहरादून मार्ग पानी वाला मोड़ के पास रविवार को लंबा जाम लगने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क वन-वे होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ गया, देहरादून मार्ग ऋषि आश्रम से लेकर कोल्हूखेत करीब चार किमी तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रविवार को मसूरी-दून मार्ग पानीवाला बैंड के पास लगे जाम से लोगों को तीन घंटे से अधिक समय तक जाम का सामना करना पड़ा। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि ढाई बजे मसूरी से देहरादून के लिए एक कार्यक्रम के लिए गया था लेकिन छह बजे शिव मंदिर तक ही पहुंच पाए। कहा कि पानी वाला मोड़ क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा बाधित होने के कारण यातायात को वन-वे संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पर्यटकों की भारी आमद के बीच वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मसूरी आने वाले पर्यटक वाहन जहां जाम में फंसे रहे, वहीं देहरादून की ओर जाने वाले लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। देहरादून से मसूरी आने वाले भवनेश नेगी ने बताया कि बाइक से उनको तीन घंंटे मसूरी आने में लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए तथा वन-वे व्यवस्था वाले हिस्से में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। सीओ मसूरी अंकित कंडारी ने बताया कि पानीवाला बैंड के पास मार्ग पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए मार्ग वन वे हो गया है। वीकेंड के कारण बड़ी संख्या में लोग मसूरी पहुंचे हैं। मौके पर पुलिस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed