{"_id":"6a78eb1ebfadf151300325c6","slug":"two-youths-caught-stealing-fire-safety-equipment-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1038747-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फायर सेफ्टी उपकरण चुराते दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फायर सेफ्टी उपकरण चुराते दो युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में रविवार रात फायर सेफ्टी उपकरण चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों युवक अस्पताल के गेट नंबर छह के पास लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से पाइप समेत अन्य उपकरण निकाल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से दोनों को मौके से भाग नहीं पाए।
जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे की है। गेट नंबर छह के पास ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को फायर सेफ्टी सिस्टम के आसपास संदिग्ध गतिविधि करते देखा। पास जाकर पूछताछ करने पर दोनों वहां से भागने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। युवकों ने फायर सेफ्टी सिस्टम के कितने उपकरण निकाले थे और चोरी के पीछे उनका क्या उद्देश्य था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।