फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Tricolour is the pride, honour, and glory of the nation

राष्ट्र की आन, बान और शान है तिरंगा : सीएम धामी

Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour is the pride, honour, and glory of the nation
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से गांधी पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की आन, बान और शान है। उन्होंने प्रत्येक राज्यवासी को अपने घरों की छत पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांधी पार्क से निकलने वाली यह यात्रा सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के गौरव और उत्सव की यात्रा है। इसके केसरिया रंग में वीरता, सफेद रंग में शांति और हरे रंग में समृद्धि एवं विकास का संदेश निहित है।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें आसानी से नहीं मिला, इसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश पर किसी भी चुनौती के आने पर उसका डटकर मुकाबला करने का संकल्प लेना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। देश की अर्थव्यवस्था, रक्षा और तकनीकी क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने अपनी सैन्य शक्ति का परिचय दिया है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड से सेना में हर पांचवां सैनिक जाता है। राज्य की मिट्टी ने अनेक वीर सैनिक दिए हैं। सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ उत्तराखंड को भी देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और रोजगार के अवसर बढ़ने से रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तिरंगा यात्रा को देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने वाली प्रेरणा यात्रा बताया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed