फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   was sexually assaulted in the lift of Doon Hospital.

Dehradun News: दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत

Mon, 10 Aug 2026 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
was sexually assaulted in the lift of Doon Hospital.
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय एक 12 साल के बच्चे के साथ अस्पताल के ही सफाईकर्मी द्वारा लिफ्ट में अश्लील हरकत करने की घटना सामने आई है। बच्चा मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज के साथ आया था। आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार करीब दो बजे की है। बच्चा लिफ्ट से जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट में पहले से मौजूद सफाईकर्मी अश्लील इशारे करने लगा। बच्चे ने बाहर निकलकर परिजनों और अस्पताल के अन्य लोगों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सब हैरान हो गए। हालांकि अमर उजाला किसी भी प्रकार के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आरोपी कर्मचारी ने आरोपों को गलतफहमी बताते हुए बच्चे के साथ केवल मजाक करने की बात कही है। यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में इस तरह की कोई घटना सामने आई हो।

………………

कोट-
चिकित्सा अधीक्षक से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था। - डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed