{"_id":"6a68ea40212c950b0f0c8e90","slug":"dehradun-news-12-year-old-girl-was-swept-away-in-jakhan-river-after-slipping-soldiers-and-young-men-showed-bra-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पैर फिसलने से जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने दिखाई बहादुरी, ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पैर फिसलने से जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने दिखाई बहादुरी, ऐसे बचाई जान
Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
सार
बालिका अपने साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी।
विज्ञापन
युवकों ने बच्ची को बचाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाखन नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बारिश के बीच 12 वर्षीय बालिका जाखन नदी के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बालिका अपने साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। बालिका को बहता देख नदी किनारे मौजूद छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार निवासी चंडी प्लांटेशन, और आशुतोष, राहुल और तुषार, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी लालतप्पड़, ग्राम माजरी ग्रांट ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall: बारिश का ऑरेंज अलर्ट; सीएम ने दिए निर्देश, हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखें
विज्ञापन
घटना के बाद ग्राम प्रधान निशा देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों के साहसिक एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी और संवेदनशील लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। ग्रामीणों ने भी सभी युवकों की बहादुरी की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।