फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news:Anju got first place in art festival traditional playing at the national level.

देहरादून: राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव पारंपरिक वादन में उत्तराखंड की बेटी अंजू को मिला पहला स्थान 

Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयस्तर पर विभिन्न विधाओं में एक से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

विज्ञापन
Dehradun news:Anju got first place in art festival traditional playing at the national level.
अंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला-उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 में उत्तराखंड की बेटी अंजू ने पारंपरिक लोकवाद्य-यंत्रविधा के तहत ढोल वादन में पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयस्तर पर विभिन्न विधाओं में एक से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जीजीआईसी हरिपुर कालसी की छात्रा अंजू ने हारूल जैंता, नाटी रासो आदि धुनों पर ढोल वादन में प्रस्तुति दी। ढोल वादन में अंजू के साथ संगतकर्ता के रूप में दमाऊ पर साधनाऔर रणसिंहा पर रिंकी द्वारा संगत किया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कला-उत्सव प्रतियागिता का परिणाम मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जारी किया गया। अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल लोककलाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला-उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर, राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के रूप में विभिन्न चरणों में होता है। उन्होंने कहा कि अंजू इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed