सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Former Area Panchayat Member Swindled Out of 5.82 Lakh Received Call Bank Representative

विकासनगर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य से ठगी: बैंक के नाम से आई कॉल, फिर खाते से उड़ गए 5.82 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Crime News: दो फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है आपका योनो एप बंद है उसे चालू कर दें। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ।

Dehradun News Former Area Panchayat Member Swindled Out of 5.82 Lakh Received Call Bank Representative
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को बैंक के नाम से फोन कॉल आई। उन्हाेंने कॉलर को अपने खाते संबंधी सूचना दे दी। जिसके उनके बैंक खाते से 5.82 लाख रुपये साफ हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने दिनकर विहार निवासी शमशेर सिंह ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है आपका योनो एप बंद है उसे चालू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उस व्यक्ति को गलती से अपने बैंक खाते संबंधी सूचना दे दी। उसी समय वह बैंक गए और अपने खाते को होल्ड करवा दिया। 17 मार्च को वह दोबारा बैंक गए। बैंककर्मियों से पूछकर उन्होंने अपना खाता चालू करवाया। उन्होंने कहा कि अब कोई खतरा नहीं है। 18 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से दो बार में 5.82 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जांच की जा रही है।

Chamoli: नकली गहनों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बैंक खाते संबंधी जानकारी साझा न करें, ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बैंक कभी अपने ग्राहकों के खाते या एटीएम संबंधी जानकारी नहीं मांगता है। किसी भी अनजान नंबर से फोन कॉल आने पर उसे बैंक खाते या एटीएम नंबर की जानकार बिल्कुल भी न दें। फोन पर अनजान नंबर से आने वाले टेक्स्ट या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक भी न करें। ऑनलाइन ठगी की स्थिति में बिना घबराए सबसे पहले साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जब तक हम स्वयं की ओर से गलती नहीं करते हैं तब तक ऑनलाइन ठगी का शिकार नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed