सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Former CM Harish Rawat challenge says he is ready to debate every decision of his government

Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की चुनौती, कहा- शराब नीति समेत अपनी सरकार के हर फैसले पर बहस को तैयार

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मेरे मन में उत्तराखंडियत को सबल और सक्षम बनते देखने कर प्रबल इच्छा है।  मैं अपनी सरकार के किसी भी फैसले पर, अपने किसी व्यक्तिगत आचरण और मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं।

Dehradun News Former CM Harish Rawat challenge says he is ready to debate every decision of his government
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा शराब नीति समेत अपनी सरकार के समय लिए हर फैसले पर खुली बहस की चुनौती दी है। कहा कि चुनाव को देखते हुए निश्चित तौर आरोप-प्रत्यारोप लगेंगे लेकिन में व्यक्तिगत रूप से तू-तू, मैं-मैं में नहीं फंसना चाहता हूं।

Trending Videos


हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मेरे मन में उत्तराखंडियत को सबल और सक्षम बनते देखने कर प्रबल इच्छा है। मैंने अपनी सरकार के माध्यम से, गहन अध्ययन व दूसरे देशों और राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं के तुलनात्मक विश्लेषण के बाद उत्तराखंडियत का एक रोडमैप राज्य में आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई पहल वर्तमान सरकार भी संचालित कर रही है। कहीं नाम बदलकर तो कहीं पूरे स्वरूप में परिवर्तन लाकर कर रही है। कभी-कभी जब मैं वर्तमान सरकार के प्रयासों का आलोचनात्मक समर्थन करता हूं तो पार्टी के लोग मेरे ऊपर लोग सवाल भी खड़े कर देते हैं लेकिन मैं अपनी सोच के मूल्य को केवल पार्टी तक सीमित नहीं मान रहा हूं।

Uttarakhand: मौसम बदला पर बिजली की मांग बरकरार, उत्पादन कम, गैस किल्लत के बीच 200 मेगावाट बढ़ने का अनुमान

मैं उसे राज्य की आवश्यकता और राज्य के लोगों की आकांक्षा से जोड़कर देखता हूं। मैं अपनी सरकार के किसी भी फैसले पर, अपने किसी व्यक्तिगत आचरण और मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे तू- तू, मैं-मैं में घसीटोगे तो फिर छननी के सौ छेद मुझे भी गिनवाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed