{"_id":"69c4276cda56ef83af00a68c","slug":"uttarakhand-obc-reservation-survey-completed-in-four-local-bodies-commission-submits-report-to-cm-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चार निकायों में ओबीसी आरक्षण सर्वे पूरा, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने रिपोर्ट सीएम को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चार निकायों में ओबीसी आरक्षण सर्वे पूरा, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने रिपोर्ट सीएम को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार
सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के तहत आयोग ने नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पालिका सिरोली कलां, नगर पंचायत पाटी और नगर पंचायत गढ़ी नेगी का ओबीसी सर्वे किया है।
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के चार निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी सर्वे पूरा करने के बाद एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार आरक्षण का फैसला लेगी, जिसके बाद इन निकायों में चुनाव की राह साफ हो जाएगी।
Trending Videos
सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के तहत आयोग ने नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पालिका सिरोली कलां, नगर पंचायत पाटी और नगर पंचायत गढ़ी नेगी का ओबीसी सर्वे किया है। इसके तहत कुल आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आबादी के हिसाब से इन निकायों में चेयरमैन, सभासद के पदों पर ओबीसी आरक्षण की पैरवी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार की बूस्टर डोज, 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित, सब्सिडी भी मिलेगी
आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश बीएस वर्मा ने सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को यह रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर सचिव शहरी विकास नितेश झा भी मौजूद रहे।
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के सदस्य सचिव विनोद कुमार ने बताया कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट मापदंडों का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से पालन करते हुए यह अतिरिक्त रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट प्रदेश में पिछड़े वर्गों के न्यायोचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।