सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Gunjan murder case SP Vishakha inspected the crime scene and also examined records

Dehradun: गुंजन हत्याकांड; एसपी विशाखा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, चौकी के रिकॉर्ड भी देखे

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पीड़ित परिवार की पहली सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद डीजीपी के निर्देश पर प्रद्युम्न नेगी को निलंबित कर दिया गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई है।

Dehradun news Gunjan murder case SP Vishakha inspected the crime scene and also examined records
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गुंजन हत्याकांड प्रकरण की जांच कर रहीं एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड भी खंगाले। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

Trending Videos


गौरतलब है कि इस प्रकरण में खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पीड़ित परिवार की पहली सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद डीजीपी के निर्देश पर प्रद्युम्न नेगी को निलंबित कर दिया गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जांच करेंगी कि इस मामले में किसी और स्तर पर तो लापरवाही नहीं हुई। इस जांच को उन्हें सात दिन के भीतर पूरा कर मुख्यालय को सौंपना है। इसी क्रम में उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इससे जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण भी किया गया।

Dehradun: गुंजन हत्याकांड में एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट, 35 गवाहों को किया शामिल



पुलिस प्रवक्ता आईजी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर इस मामले से जुड़े हर बिंदु की जानकारी ली। उन्हें आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी। किसी भी तथ्य को छोड़ा नहीं जाएगा। किसी की लापरवाही या गलती हुई तो उसे किसी भी दशा में माफ नहीं किया जाएगा। इसके बाद एसपी खुड़बुड़ा चौकी और शहर कोतवाली भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्राप्त सूचनाओं और उन पर पुलिस के रिस्पांस की जांच की। अब वह इन सभी दस्तावेज का परीक्षण करेंगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरे मामले की पुलिस मुख्यालय निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed