सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire broke out at a scrap warehouse in Suman Nagar Bahadrabad haridwar Uttarakhand news

Haridwar: बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Massive fire broke out at a scrap warehouse in Suman Nagar Bahadrabad haridwar Uttarakhand news
स्क्रैप के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Trending Videos


शुक्रवार तड़के ढाई बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब तीन घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड

गोदाम मालिक वसीम अहमद ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया कि गोदाम में रखें प्लास्टिक,पॉलिथीन,कबाड़ और स्क्रैप का काफी सामान जल कर राख हो गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में आग कर्मचारियों द्वारा आग तापने में की गई लापरवाही के कारण लगी।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed