Vikasnagar News: भदराज ट्रैकिंग रूट पर गए दस युवक जंगल में फंसे, दून पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला
भदराज ट्रेकिंग रूट पर फंसे युवकों के लिए दून पुलिस मददगार बनी। युवकों के जंगल में भटकने की सूचना मिलते ही दून पुलिस ने मोर्चा संभाला और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विस्तार
सहसपुर क्षेत्र के भदराज ट्रेकिंग रूट पर जंगल में फंसे दस युवकों का दून पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण युवक रास्ता भटक गए थे और जंगल में फंस गए थे। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से रात थाना सहसपुर को सूचना मिली कि दस युवक भदराज ट्रेकिंग पर गए थे, लेकिन अंधेरा होने के बाद वे अपने ट्रेकिंग रूट से भटककर जंगल में चले गए हैं।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहसपुर ने तत्काल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ टीम को भदराज ट्रेकिंग रूट के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने कोटी पहुंचकर वन विभाग के वीट अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें...Dehradun: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और मनोहर लाल पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
पुलिस टीम ने कोटी गांव से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर जंगल में फंसे सभी दस युवकों को देर रात सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद सभी युवकों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
