सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly Elections 2027 Uttarakhand Congress embroiled in ticket issues

Uttarakhand: विस चुनाव 2027: टिकट के सवालों में उलझी कांग्रेस, बड़े नेताओं के लिए सीटों पर ऊहापोह की स्थिति

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Feb 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी नेता एकजुटता के साथ चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने का कार्यकर्ताओं को संदेश दे रहे हैं, लेकिन कौन नेता किस सीट पर विस चुनाव लड़ेगा, इस पर ऊहापोह की स्थिति बनी है।

Assembly Elections 2027 Uttarakhand Congress embroiled in ticket issues
कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का कौन नेता कहां से चुनाव लड़ेगा, इस पर ऊहापोह की स्थिति है। टिकट के सवालों पर कांग्रेस उलझी हुई दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि मंत्रियों व विधायकों को अपनी सीट के अलावा दूसरी सीट पर टिकट नहीं दिया जाएगा। भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए अपने नेताओं को विधानसभा सीटों में बांधकर रखने की रणनीति बनाई है।

Trending Videos

उत्तराखंड की राजनीति में 2017 से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनहित के मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी नेता एकजुटता के साथ चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने का कार्यकर्ताओं को संदेश दे रहे हैं, लेकिन कौन नेता किस सीट पर विस चुनाव लड़ेगा, इस पर ऊहापोह की स्थिति बनी है। हालांकि भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिए कि मंत्रियों व विधायकों को अपनी सीट के अलावा दूसरी सीट पर टिकट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरक सिंह रावत की भी सीट तय नहीं
परफॉरमेंस अच्छी नहीं रही तो टिकट कट भी सकता है, लेकिन कांग्रेस टिकट के सवालों में उलझी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह भी तय नहीं है। वहीं, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति की कमान संभाल रहे डॉ. हरक सिंह रावत की भी सीट तय नहीं है। पूर्व सीएम हरीश रावत पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं, लेकिन बेटे के लिए टिकट की पैरवी जरूर करेंगे। सीट कौन सी होगी यह स्पष्ट नहीं है।

कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सक्रिय तो दिख रही है, टिकट पर संगठनात्मक रूप से भाजपा की तरह कोई रणनीति नहीं है। कांग्रेस नेताओं के सामने यह भी सवाल है कि सीट का एलान करने पर पार्टी के अन्य दावेदारी विरोध में उतर आएंगे। ऐसे में कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए सीट के पत्ते नहीं खोल रही हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड

सभी राजनीतिक पार्टियां जीतने की संभावना के अनुरूप टिकट पर फैसला लेती है। कांग्रेस पार्टी भी आने वाले समय में चुनाव जीतने की संभावना के अनुरूप किसी नेता को कहां से चुनाव लड़ना है, उस पर निर्णय लेगी। -गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed