{"_id":"6984d5287878c0cf460e4ec1","slug":"uttarakhand-news-of-consumers-missed-collecting-your-ration-in-december-and-january-you-can-still-get-it-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिसंबर और जनवरी का छूट गया तो अब भी ले सकते हैं राशन, सभी जिलों को निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिसंबर और जनवरी का छूट गया तो अब भी ले सकते हैं राशन, सभी जिलों को निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होने से राशन वितरण में देरी हुई है। यदि किसी राशन उपभोक्ता को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का राशन नहीं मिला तो वे फरवरी महीने के राशन के साथ दिसंबर व जनवरी का राशन भी ले सकते हैं।
- फोटो : AdobeStock
विज्ञापन
विस्तार
यदि आप सरकारी राशन उपभोक्ता हैं और दिसंबर व जनवरी महीने का राशन नहीं ले पाएं हैं तो अब भी राशन ले सकते हैं। अपर खाद्य आयुक्त पीएस जंगपांगी के मुताबिक इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य में 23 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं।
Trending Videos
Uttarakhand: दो विभागों से लाभ ले रहे 970 लोगों की पेंशन रोकी, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर खाद्य आयुक्त के मुताबिक फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होने से राशन वितरण में देरी हुई है। यदि किसी राशन उपभोक्ता को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का राशन नहीं मिला तो वे फरवरी महीने के राशन के साथ दिसंबर व जनवरी का राशन भी ले सकते हैं। बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अपर आयुक्त का कहना है कि 75 प्रतिशत उपभोक्ता राशन ले चुके हैं।
