सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bar Association Election Dehradun 54 lawyers filed nominations for 12 posts withdrawal of nominations is today

Dehradun: बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों पर 54 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, नाम वापसी आज

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। 12 पदों पर 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। 

Bar Association Election Dehradun 54 lawyers filed nominations for 12 posts withdrawal of nominations is today
वकील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 पदों पर कुल 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नाम वापसी शुक्रवार को की जा सकेगी। 19 को मतदान और 22 फरवरी को मतगणना होगी। इस बार भी चुनाव मैदान में नए-पुराने चेहरे हैं। इनमें 10 बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल भी शामिल हैं। जबकि, छह बार सचिव व एक बार अध्यक्ष रहे अनिल कुकरेती (चीनी) और पिछली बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू भी अध्यक्ष पद पर ताल ठोक रहे हैं।

Trending Videos


अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ता मैदान में हैं। सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस पर नामांकन किए हैं। नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। एक महीने पहले ही यहां पर तीन पदों के लिए उपचुनाव भी हुए थे। उस वक्त भी बड़े दिग्गजों ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव के रास्ते भी कुछ लोगों ने इन वार्षिक चुनावों के लिए अपनी क्षमताओं और लोकप्रियता को परखा था। ऐसे में कुछ लोग इसमें सफल हुए और उनमें से कई चुनाव मैदान में डटे हैं। जहां तक इन चुनावों के मुद्दे की बात है तो मुख्य मुद्दा इस बार भी चेंबर निर्माण का ही रहने वाला है।  

ये भी पढ़ें...कोटद्वार 'बाबा' बवाल: जामा मस्जिद के पेश इमाम ने जनता से की अपील, कहा-भाई चारे संग रहें, विरासत को कायम रखें

इसे लेकर पिछले साल अधिवक्ताओं ने एक लंबा आंदोलन भी किया था। करीब एक महीने तक अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर आंदोलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला तब जाकर आंदोलन को खत्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed