सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association elections 2026 Today 54 advocates have filed nominations for 12 posts

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों पर 54 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, नाम वापसी कल, 19 को मतदान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Bar Association Elections 2026: अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ता मैदान में हैं। सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस पर नामांकन किए हैं।

Dehradun Bar Association elections 2026 Today  54 advocates have filed nominations for 12 posts
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 पदों पर कुल 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नाम वापसी शुक्रवार को की जा सकेगी। इस बार भी चुनाव मैदान में नए-पुराने चेहरे हैं। इनमें 10 बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल भी शामिल हैं। जबकि, छह बार सचिव व एक बार अध्यक्ष रहे अनिल कुकरेती (चीनी) और पिछली बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू भी अध्यक्ष पद पर ताल ठोक रहे हैं।

Trending Videos


अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ता मैदान में हैं। सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस पर नामांकन किए हैं। नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। एक महीने पहले ही यहां पर तीन पदों के लिए उपचुनाव भी हुए थे। उस वक्त भी बड़े दिग्गजों ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव के रास्ते भी कुछ लोगों ने इन वार्षिक चुनावों के लिए अपनी क्षमताओं और लोकप्रियता को परखा था। ऐसे में कुछ लोग इसमें सफल हुए और उनमें से कई चुनाव मैदान में डटे हैं। जहां तक इन चुनावों के मुद्दे की बात है तो मुख्य मुद्दा इस बार भी चेंबर निर्माण का ही रहने वाला है। इसे लेकर पिछले साल अधिवक्ताओं ने एक लंबा आंदोलन भी किया था। करीब एक महीने तक अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर आंदोलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला तब जाकर आंदोलन को खत्म किया गया।

Haridwar: विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पर्यटन स्थल नहीं हैं मंदिर, पूजा करने वाले ही जाएं

ये हैं चुनाव मैदान में

- अध्यक्ष : अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल, राजीव शर्मा
- सचिव : अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान
- संयुक्त सचिव : अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल, सुदीप कुमार कंडवाल
- कोषाध्यक्ष : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला
- उपाध्यक्ष : अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर, विरेंद्र सिंह खुराना
- उपाध्यक्ष (महिला) : अल्पना जदली, लता राणा
- लाइब्रेरियन : अनुज शर्मा, आरएस भारती, सुभाष परमार

सदस्य

- 10 प्लस : दीपक कुमार त्यागी, सुयष कुकरेती
- 07 प्लस : अजय कुमार, अनिल कुमार, आरती, अरुण कुमार, हजरा बानो, नरवेश चौधरी
- 05 प्लस : आविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा, सार्थक गुप्ता, शांति प्रसाद
- 03 प्लस : आशुतोष सिंह गुसाईं, अतिश पाल, ईशान भट्ट, जॉयदीप सिंह उप्पल, ज्योति वासुदेवा, मयंक वर्मा, प्रदीप उनियाल, राजपाल सिंह नेगी, सिद्धार्थ थपलियाल, सुनील ध्यानी
- 03 प्लस (महिला) : जुगनू रानी, रेहाना परवीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed