सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Pravin Togadia called for ban on entry and business activities of non-Hindus in Char Dham

Dehradun: प्रवीण तोगड़िया ने कहा- चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर लगे रोक, यूसीसी पर भी बोले

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 10 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

तोगड़िया ने कहा कि परिषद ने स्कूल, कॉलेजों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए देशभर में अभियान शुरू किया है। 14 राज्यों में चलाए गए कैंप पूरे हो चुके हैं।

Dehradun News Pravin Togadia called for ban on entry and business activities of non-Hindus in Char Dham
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि चारधाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार करने पर रोक लगे। सरकार इसे कड़ाई से लागू करेगी तो धामों की पवित्रता बनी रहेगी। उन्होंने यह बात यहां ट्रांजिट हॉस्टल में मीडिया से वार्ता के दौरान कही।



तोगड़िया ने कहा कि परिषद ने स्कूल, कॉलेजों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए देशभर में अभियान शुरू किया है। 14 राज्यों में चलाए गए कैंप पूरे हो चुके हैं। जबकि कुछ राज्यों में यह कैंप चल रहे हैं। परिषद का प्रयास है वीर हिंदू, विजेता हिंदू। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार शाम को हर सप्ताह सामूहिक हुनमान चालीसा केंद्र चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 30 हजार केंद्र बन चुके हैं। एक साल के भीतर एक लाख केंद्र बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों में गरीबों को मुफ्त खाद्यान, बीपी, शुगर की जांच, रोग मुक्त रहने का प्रशिक्षण व कुछ स्थानों पर रोजगार योजनाएं शुरू की जाएंगी। मीडिया से वार्ता के दौरान परिषद के महामंत्री देवेश उपाध्याय, सावित्री चंद, कृपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

अधिक बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटवाएंगे
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब धारा 370 हट सकती है, राम मंदिर बन सकता है तो निश्चित रूप से उन लोगों से पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। परिषद का मानना है कि तीन बच्चे हिंदू सच्चे।

समान नागरिक संहिता धामी सरकार का अच्छा कदम
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करना धामी सरकार का अच्छा कदम है। उन्होंने नेहरू से अधिक सरकार चलाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने धारा 370 हटाई, नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया, आतंकवाद पर अंकुश लगा है। मोदी बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएंगे, युवाओं को रोजगार और किसानों को फसलों का अच्छा दाम अपने कार्यकाल में दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed