{"_id":"6a2a7f42de1e07ff4c028d2e","slug":"scheduled-caste-youth-murder-case-two-more-accused-arrested-in-lambgaon-investigation-tehri-uttarakhand-news-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार, चार की हो चुकी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार, चार की हो चुकी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। मामले में दो और आरोपियों को पकड़ा गया है।
एसएसपी श्वेता चौबे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी गढ़वाल के लंबगांव क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी सचिन पंवार को चौंधार तिराहा लंबगांव से और सुमित प्रसाद को खोलगढ़ स्थित मकान से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की निगरानी स्वयं अपने स्तर पर रखी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार
मामले की जांच को मजबूत बनाने के लिए 10 जून को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी भ्रामक या अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।