सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friends Missing Poster Prank Backfires Youths in Trouble Police Step In Rishikesh Uttarakhand News

Rishikesh: बातचीत बंद हुई तो युवकों ने शहरभर में चिपका दिए दोस्त की गुमशुदगी के पोस्टर, फिर मजाक पड़ा भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Thu, 11 Jun 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बातचीत बंद हुई तो दोस्तों ने शहरभर में गुमशुदगी के पोस्टर चिपका दिए। लेकिन दोस्ती की कट्टी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

Friends Missing Poster Prank Backfires Youths in Trouble Police Step In Rishikesh Uttarakhand News
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दोस्ती में नाराजगी के कारण दोस्तों द्वारा किए गए एक मजाक ने पुलिस तक मामला पहुंच दिया। कई दिनों से बातचीत बंद होने पर युवकों ने अपने दोस्त को लापता घोषित कर दिया था। उन्होंने उसकी तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किए।

इतना ही नहीं, पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। रेलवे सड़क निवासी एक युवक एक निजी संस्था में कार्यरत है। उसकी अपने तीन दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। नाराज युवक ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। दोस्तों ने उसे मनाने का यह अनोखा तरीका अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवक की फोटो के साथ गुमशुदा लिखवाकर पोस्टर तैयार किए। ये पोस्टर अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर और आशुतोष नगर क्षेत्र की दीवारों पर चिपकाए गए। इन पोस्टरों में युवक की तस्वीर भी थी। इसके बाद पोस्टर का वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर भी वायरल कर दिया गया।मामले ने तब तूल पकड़ा जब युवक और उसके परिजनों की नजर वायरल वीडियो पर पड़ी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया।

विज्ञापन

पुलिस की चेतावनी और कार्रवाई

दोस्त ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। उन्होंने उसे मनाने और मजाक के तौर पर यह हरकत की थी। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सभी युवकों को बुलाया गया। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। यह कदम भविष्य में ऐसे गैर-जिम्मेदाराना मजाक रोकने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed