सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Roadside Thuggery in Vikasnagar Alcohol Consumed Youths Publicly Beaten

विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को कार से मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में धर्मावाला चौक के पास युवकों का एक दल एक युवक को सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटता दिखा।

Dehradun News Roadside Thuggery in Vikasnagar Alcohol Consumed Youths Publicly Beaten
युवक को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पछवादून क्षेत्र में रविवार रात को धर्मावाला चौक पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक को सरेराह बुरी तरह से पीट दिया। एक आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मार कर युवक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार को पीछे करते समय एक अन्य युवक को उससे टक्कर भी लगी। गनीमत यह रही युवक कार के पहिए के नीचे नहीं आया। पुलिस ने धर्मावाला निवासी आरोपी इकराम, शाहपुर निवासी विशाल गोयल, प्रतीतपुर निवासी शाहरुख और अरशद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इकराम की कार को सीज कर दिया गया है।

Trending Videos


घटना की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में धर्मावाला चौक के पास युवकों का एक दल एक युवक को सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटता दिखा। इस दौरान एक कार सवार ने पहले सड़क किनारे बने एक भवन के बाहर से जा रही सीढ़ियों पर टक्कर मारी। उसके बाद बाद सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार को पीछे करते समय एक युवक को टक्कर मार दी, हालांकि युवक तुरंत खड़ा होकर किनारे हट गया। युवक कार को पहले धर्मावाला चौक की ओर ले गया और फिर वापस घुमाकर उस स्थान पर लाया जहां युवक को पीटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकमा हत्याकांड: ब्लू कॉर्नर नोटिस पर CBI ने भेजी आपत्ति, मांगे जवाब, दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ है चार्जशीट

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया शाहपुर कल्याणपुर निवासी रविंद्र सिंह के साथ युवकों ने मारपीट की थी। पीड़ित ने बताया युवक उसके परिचित ही थे। सभी शराब के नशे में थे। वह बिना बात के उनसे बहस करने लगे और अचानक गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया आरोपी इकराम सड़क पर खतरनाक ढंग से कार चला रहा था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों पर संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा सड़क पर हुड़दंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed