सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Preparations for the assembly elections in Uttarakhand are in full swing, BJP meeting on 14 feb

Dehradun: उत्तराखंड में विस चुनाव की तैयारी तेज, संगठन की समीक्षा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 को दून में

आफताब अजमत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देहरादून में होने जा रही है। इसके लिए एक-दो दिन में कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी।

Dehradun: Preparations for the assembly elections in Uttarakhand are in full swing, BJP meeting on 14 feb
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देहरादून में होने जा रही है। इसके लिए एक-दो दिन में कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी।

Trending Videos


भाजपा कोर कमेटी की बैठक विस चुनाव के लिए रणनीतिक रूप अहम मानी जाती है। इसकी महत्ता कई स्तरों पर होती है। कोर कमेटी में राज्य से जुड़े बड़े राजनीतिक मामलों जैसे गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर मंथन किया जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले कोर कमेटी सीट-वार रणनीति, उम्मीदवारों के चयन की रूपरेखा, प्रचार के मुद्दे और कमजोर-मजबूत क्षेत्रों पर चर्चा करेगी। जिला, मंडल और बूथ स्तर तक की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये भी देखा जाएगा कि किन जगहों पर संगठन मजबूत है और कहां सुधार की जरूरत है। सरकार के कामकाज और संगठन के बीच तालमेल को लेकर दिशा-निर्देश तय होंगे। मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं पर भी चर्चा होगी। चुनाव में कैसे राष्ट्रीय और राज्य सरकार स्तर की उपलब्धियों से आमजन को रूबरू कराया जाएगा, इस पर भी मंथन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कोर कमेटी की जल्द घोषणा होगी, जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक की जाएगी।

पहला सर्वे हुआ पूरा, कोर कमेटी के समक्ष भी आएगा
भारतीय जनता पार्टी का पहला राज्य स्तर का सर्वे पूरा हो चुका है। पहले सर्वे में सामने आए इनपुट के आधार पर संगठन कोर कमेटी में अपनी रणनीति को मजबूत करेगा। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के बाद अब दूसरे चरण का सर्वे शुरू कराया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का सर्वे अलग होगा। अंत में सबका मकसद चुनाव जीतना ही है।

विधायक हो या मंत्री, अपनी सीट से ही करें तैयारी : महेंद्र भट्ट
मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि विधायक हो या मंत्री, अपनी सीट पर ही अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करे। संगठन ने इस पर अपना रुख अभी से स्पष्ट कर दिया है। विधायकों और मंत्रियों को चुनाव से पहले सीट बदलने का मौका नहीं मिलेगा। विदित हो कि इस संबंध में अमर उजाला ने पहले ही खबर प्रकाशित की थी जिसमें भाजपा के रणनीतिक रुख का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed