सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Religious Conversion Case Women Attempting to Convert Hindus to Christianity Were Crypto Christian

धर्म परिवर्तन केस: हिंदुओं को ईसाई बनाने को कोशिश करने वाली महिलाएं थीं क्रिप्टो क्रिश्चियन, गिरोह की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 01 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: क्रिप्टो-क्रिश्चियन शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो बाहरी तौर पर किसी अन्य धर्म का पालन करते दिखते हैं लेकिन गुप्त रूप से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। राजधानी में ऐसी ही दो महिलाएं सामने आई हैं।

Dehradun Religious Conversion Case Women Attempting to Convert Hindus to Christianity Were Crypto Christian
धर्म परिवर्तन मामले में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में क्रिप्टो-क्रिश्चियनिटी जैसी गुप्त धार्मिक गतिविधियों की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि कांवली गांव में जो महिलाएं घर-घर जाकर हिंदू परिवारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रही थीं वह भी क्रिप्टो क्रिश्चियन थीं जिससे उन्हें देखकर कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि वह किस धर्म से संबंध रखती हैं।

Trending Videos


क्रिप्टो-क्रिश्चियन शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो बाहरी तौर पर किसी अन्य धर्म का पालन करते दिखते हैं लेकिन गुप्त रूप से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये महिलाएं सामान्य सामाजिक संपर्क के बहाने घरों में प्रवेश कर धार्मिक विचारों से प्रभावित करने का प्रयास कर रही थीं। बताया जा रहा है कि क्रिप्टो-क्रिश्चियनिटी की अवधारणा तीसरी शताब्दी में रोमन साम्राज्य के समय सामने आई थी जब ईसाइयों पर अत्याचार के कारण कई लोग अपनी पहचान छिपाकर गुप्त रूप से धर्म का पालन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कांवली गांव के इस मामले के बाद स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि इस प्रकार के संगठित प्रयास हो रहे हैं तो यह क्षेत्र में सामाजिक तनाव का कारण बन सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दून और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के कई छोटे-छोटे समूह सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल यह मामला संवेदनशील बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने पुलिस को दी तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि देहरादून में इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। खुलेआम धर्मांतरण कराने के प्रयास हो रहे हैं जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed