सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun RTO Sub-Inspector Suspended Amid Allegations of Illegal Extortion

Dehradun: अवैध वसूली के आरोप में घिरा आरटीओ सब इंस्पेक्टर निलंबित, आक्रोशित लोगों ने बनाया था बंधक

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 12 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि सोमवार को जब हर महीने की तरह सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल वसूली के लिए हर्रावाला क्षेत्र में गया तो स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर बंद कर दिया था।

Dehradun RTO Sub-Inspector Suspended Amid Allegations of Illegal Extortion
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने अवैध वसूली के आरोप में घिरे परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया गया है। विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Trending Videos


आरोप है कि सोमवार को जब हर महीने की तरह सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल वसूली के लिए हर्रावाला क्षेत्र में गया तो स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों का आरोप था कि सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल हर महीने पैसे वसूलने के लिए आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी गाड़ियों के दो हजार रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से लेता है। जबकि छह टायर वाले वाहन स्वामी से आठ हजार रुपये, आठ टायर वाले वाहन स्वामियों से 10 हजार रुपये औ 12 टायर वाले वाहन स्वामियों से 12 हजार रुपये तक लेता है। लोगों का कहना था कि यह सिलसिला पिछले चार वर्षों से चल रहा है।

Rishikesh: लेन-देन और संपत्ति विवाद में पुलिस से सेटिंग का दिया झांसा, फिर की लाखों की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना का संज्ञान परिवहन सचिव ने भी लिया। मंगलवार को अधिकारियों ने बैठक के बाद शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। अपर परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed