फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STPI incubation centre launched to boost startups and IT industry support young entrepreneurs

देहरादून: एसटीपीआई सेंटर शुरू, युवाओं को स्टार्टअप के लिए 24 घंटे सुविधा, 251 करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात

Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

उत्तराखंड में आईटी उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर से युवाओं को अपना तकनीकी कारोबार शुरू करने, निवेशकों और विशेषज्ञों से जुड़ने तथा नई तकनीक से संबंधित सुविधाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Dehradun STPI incubation centre launched to boost startups and IT industry support young entrepreneurs
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। मंत्री गणेश जोशी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में आईटी उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एसटीपीआई नोएडा की निदेशक वंदना, आईटी सचिव पंकज पांडेय और एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि देहरादून में वर्ष 2006 में सेंटर बनाया गया था। अब यहां 30 हजार वर्ग फुट में नई बिल्डिंग तैयार की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी कारोबार शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसटीपीआई युवाओं को निवेशकों, विशेषज्ञों और नई तकनीक से जोड़ने में मदद करता है। इस सेंटर में आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग चार से पांच लोगों की टीम के साथ भी अपना काम शुरू कर सकेंगे। युवाओं को यहां 24 घंटे सुविधाएं देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप विकसित करने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी,संघों को विभाग के सहयोग का इंतजार

अरविंद कुमार के अनुसार, एसटीपीआई में पंजीकृत 14 इकाइयों ने उत्तराखंड से सॉफ्टवेयर का निर्यात किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश से 251.32 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात दर्ज किया गया। सेंटर का मुख्य उद्देश्य आईटी और आईटीईएस उद्योग, स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और सॉफ्टवेयर निर्यात बढ़ाना है।

 

Trending Videos

देहरादून में आईटी और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि देहरादून में एसटीपीआई सेंटर की शुरुआत उनके लिए खुशी की बात है। उनका छात्र जीवन उत्तराखंड में बीता है। उन्होंने पहले शेरवुड और फिर दून स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, इसलिए यहां इस तरह की सुविधा विकसित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कृषि उत्पादन बढ़ा है
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में खेती का क्षेत्रफल करीब दो लाख हेक्टेयर कम हुआ है, लेकिन कृषि उत्पादन बढ़ा है। विकास के लिए जमीन का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अलग नीति लेकर आई है। जब हैदराबाद और बंगलुरू आईटी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं, तो देहरादून भी इस दिशा में आगे बढ़ सकता है।

 युवाओं को नई तकनीक सीखने और कारोबार के नए अवसर मिलेंगे
आईटी सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने कहा कि इस सेंटर से राज्य के युवाओं को नई तकनीक सीखने और कारोबार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप विकसित करने के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है। इसके लिए दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी।

एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं के लिए ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां उन्हें निवेशकों, मेंटर्स और नई तकनीक से जुड़ने की सुविधा मिले। यहां आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग चार-पांच लोगों की टीम के साथ भी अपना काम शुरू कर सकते हैं। सेंटर में युवाओं को 24 घंटे सुविधाएं देने की योजना है। उन्होंने कहा कि एसटीपीआई जल्द ही उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में काम करेगा।

एसटीपीआई में पंजीकृत 14 इकाइयों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड से 251.32 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया। इस सेंटर का उद्देश्य आईटी, आईटीईएस उद्योग, स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और निर्यात बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed