{"_id":"6adafb9ae2f0e47d6c0e6dd1","slug":"urmila-sanawar-seeks-live-narco-test-in-ankita-bhandari-murder-case-claims-reveal-manay-secrets-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा
Fri, 23 Oct 2026 12:07 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:07 PM IST
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है। देहरादून कोर्ट पहुंचीं सनावर ने दावा किया कि टेस्ट से कई हत्याकांडों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि उनका नार्को टेस्ट हुआ तो अंकिता भंडारी, नीलम और अंकित हत्याकांड समेत कई मामलों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर अंकित हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उनका दावा है कि नार्को टेस्ट से इन मामलों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंकित को सुरेश राठौड़ का नौकर बताया जाता था और उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया था। उन्होंने नार्को टेस्ट के जरिए इस मामले समेत अन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश होने की बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी,संघों को विभाग के सहयोग का इंतजार
उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है। उनके आरोपों और नार्को टेस्ट की मांग पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।